Saturday, 30 August 2014

रिश्तों का इंतजार

कुछ रिश्तें ऐसे होते है।
जो कुछ पल के लिए खुशियाँ दे जाते हैं।
वो रिश्ते जिंदगीभर साथ निभाना नही जानते,
पर उस पल को सुनहरा कर जाते है।

ऐसे रिश्तों का कोई वजूद नही होता।
कोई मतलब नही होता।
पर कोई सच्चा दिलवाला,
ऐसे पलभर के रिश्तों को भी,
आपना जीवन मान के बैठता है।
सोचता है की उस पलभर के रिश्तों ने,
कुछ पल जिंदगी के हसीन कर दिए।

अब नए रिश्तें ढूँढूँ,
या इंतजार करू
फिरसे उन पलभर के रिश्तों का
नही…
ऐसे रिश्तों का भला कोई
इंतजार करता है क्या?
ऐसे रिश्ते आसानी से मिल जाते हैं।
अगर इंतजार ही करना है,
तो उन रिश्तों का करो,
जो जिंदगीभर साथ निभाते है,
और साथ निभाना जानते हैं।



No comments:

Post a Comment